केरल: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने पलक्कड में रोड शो किया।
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 27 मार्च से होने जा रहे चुनावों में फेसबुक पर इस साल राजनीतिक विज्ञापन पर खर्च करने वालों में पश्चिम बंगाल शीर्ष स्थान पर है। सोशल मीडिया मंच के पास उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। बंगाल के अलावा, असम, केरल और तमिलनाडु तथा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।