फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: AIADMK पर बरसे ओवैसी, बोले- अब मोदी की गुलाम बन गई जयललिता की पार्टी

Sat, 13 Mar 2021 08:11 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

  • ओवैसी ने एआईएडीएमके और डीएमके पर बोला हमला
  • एआईएडीएमके को बताया प्रधानमंत्री मोदी की गुलाम
  • डीएमके और कांग्रेस के गठबंधन पर उठाए सवाल 
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) पर जमकर हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि एआईएडीएमके अब मैडम जयललिता की पार्टी नहीं रही है, अब यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुलाम बन गई है।

विज्ञापन


चेन्नई में रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एआईएडीएमके पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम अब मैडम जयललिता की पार्टी नहीं रही हैं। उन्होंने अपनी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से  हमेशा दूर रखा। दुर्भाग्य से एआईएडीएमके अब प्रधानमंत्री मोदी की गुलाम बन गई है। ओवैसी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए टीटीवी दिनाकरण की पार्टी अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के साथ एआईएमआईएम के गठबंधन का बचाव किया। 

 
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लोगों को संबोधित करते हुए आवैसी ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सवाल उठाया। आवैसी ने पूछा कि डीएम के धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा बताए। ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शिवसेना के साथ गठबंधन किया है। शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि उन्हें गर्व है कि शिवसेना ने अयोध्या में बाबारी मस्जिद के लिए त्याग किया।
विज्ञापन


ओवैसी बोले, "मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आज डीएमके भी शिवसेना से सहमत है? मुझ पर और दिनाकरन साहब पर आरोप लगाया जाता है कि मैं भाजपा की बी टीम हूं, लेकिन शिवसेना को सत्ता में मदद करने वाली कांग्रेस खुद डीएमके के साथ बैठी है।"  ओवैसी ने पूछा कि क्या डीएमके मुझे धर्मनिरपेक्षता की अपनी परिभाषा बता सकती है? कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना का समर्थन कर रही है। डीएमके के मुताबिक क्या शिवसेना धर्मनिरपेक्ष है? 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें