पांच चुनावी राज्यों में से तीन में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सिर्फ राजस्थान और तेलंगाना में मतदान होने हैं। राजस्थान और तेलंगाना में चुनावी गहमागहमी तेज हो गई है।छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव को लेकर नेताओं के सियासी दौरे बढ़ गए हैं। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी बयानबाजी भी तेज हो गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- राजस्थान : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दौसा, भरतपुर, जयपुर में चुनावी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कांग्रेस के कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10:30 बजे लालसोट दौसा, दोपहर 12 बजे भरतपुर, दोपहर 1.15 बजे डीग- भरतपुर, दोपहर 2.30 बजे कामां, भरतपुर, शाम 4 बजे जमवारामगढ़, जयपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
- राजस्थान : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज राज्य में तीन चुनावी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।