पांच चुनावी राज्यों में से चार में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी तेज हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हो चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव को लेकर नेताओं के सियासी दौरे बढ़ गए हैं। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी बयानबाजी भी तेज हो गई है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद से ही इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- मध्यप्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 3.25 बजे विदिशा में करेंगे चुनाव प्रचार।
- राजस्थान : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट आज दोपहर 2 बजे झालावाड़ में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कई जगह चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
- मध्यप्रदेश : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बैतूल, छिंदवाड़ा में करेंगे चुनावी जनसभाएं।
- राजस्थान : प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अलवर से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। अगले चार दिनों में प्रधानमंत्री के नौ जन्मसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
- मध्यप्रदेश : गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुरैना, ग्वालियर में करेंगे जनसभा।