पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी तेज हो गई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव को लेकर नेताओं के सियासी दौरे बढ़ गए हैं। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी बयानबाजी भी तेज हो गई है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद से ही इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- मध्यप्रदेश : पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शाम इंदौर में रोड शो करेंगे।
- मध्यप्रदेश : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज दोपहर 2.15 बजे इंदौर में पत्रकारों से करेंगे चर्चा।
- मध्यप्रदेश : केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भोपाल, शिवनी, हरदा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
- राजस्थान : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज प्रदेश में दो चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जयपुर में युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 4 से शाम 7 बजे तक बीकानेर में जूनागढ़ तक रोड शो करेंगे।
- मध्यप्रदेश : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज छिंदवाडा जिले के अमरवाडा, नरसिंहपुर जिले की करेली और गाडरवाडा और भोजपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।