पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- छत्तीसगढ़ : राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर हैं। राहुल दौरे के दूसरे दिन बुधवार को कोरबा, बिलासपुर, कबीरधाम और दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
- मध्यप्रदेश : ज्योतिरादित्य सिंधिया मुरैना में करेंगे चुनाव प्रचार।
- छत्तीसगढ़ : रमन सिंह आज जशपुर में चुनावी दौरे पर होंगे।
- छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान तीन सभाओं में शिरकत करेंगे। भाजपा के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12 बजे मरवाही विधानसभा सीट, 2 बजे सक्ती सीट और 3 बजे मस्तूरी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।