फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 नवंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

Tue, 13 Nov 2018 09:47 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Election 2018
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट। 
विज्ञापन


- मध्यप्रदेश : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज जबलपुर में होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

- छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कोरबा के चुनावी दौरे पर होंगे। 

- मध्यप्रदेश : कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया रतलाम और मालवा के चुनावी दौरे पर होंगे। 

- मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सीधी, सिॆंगरौली, रीवा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

- छत्तीसगढ़ : केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी आज चुनाव प्रचार के दौरान पांच जनसभाओं में शिरकत करेंगी। भाजपा के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक ईरानी सुबह 11 बजे धरमजयगढ़, दोपहर 12 बजे जैजैपुर, 1 बजे साजा, 2 बजे गुंडरदेही और शाम 4 बजे संजारी बालोद में आयोजित आमसभाओं में शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


- छत्तीसगढ़ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर होंगे जहां वे चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक राहुल दोपहर 12 बजे महासुमंद, 1.30 बजे बालोदा बाजार, 3 बजे जांजगीर-चांपा और शाम 4.30 बजे रायगढ़ में चुनावी सभा करेंगे। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें