पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- राजस्थान : राहुल गांधी झालावाड़ से कोटा तक रोड शो कर रहे हैं।
- छत्तीसगढ़ : मख्यमंत्री रमन सिंह ने जनसभा में कहा कि उनकी सरकार में किसानों की बेहतरी हुई है।
- झालावाड़ : राहुल गांधी ने प्रदेश की वसुंधरा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
- राजस्थान : राहुल गांधी राजस्थान के झालावाड़ में चुनावी सभा स्थल पर पहुंचे। राहुल गांधी का मंच पर स्वागत और हल देकर सम्मान किया गया।
- छत्तीसगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा आज राजनांदगांव में भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
- राजस्थान : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान के चुनावी दौर पर होंगे। राहुल दो दिन के इस दौरे में झालावाड़ से कोटा तक रोड शो और सीकर में जनसभा भी करेंगे।