फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी की तरह पीएम मोदी की हत्या की फिराक में थे माओवादी, चिट्ठी से हुआ खुलासा

Fri, 08 Jun 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
 माओवादियों के घर में मिले खत ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। पत्र से खुलासा हुआ है कि माओवादी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने अदालत को बताया है कि माओवादी संगठनों द्वारा लिखे गए दो पत्रों में से एक पत्र में जहां पीएम  के मारे जाने का जिक्र है वहीं दूसरे खत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उनके परिवार के लिए खतरा मंडरा रहा है। दोनों ही खतों में गढचिरौली एनकाउंटर का हवाला दिया गया है जिसमें कई माओवादियों को मारा गया था। 

अभियोजन पक्ष की वकील उज्ज्वला पवार ने अदालत को बताया कि दिल्ली स्थित रोना विल्सन के घर से बरामद पत्र में एम-4 राइफल और कारतूस खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपये की जरूरत बताई गई है। साथ ही बड़ी हत्या को अंजाम देने की चर्चा की गई है। पुणे पुलिस के हाथों में माओवादियों की आंतरिक बातचीत की जानकारी मिली है जिसमें लिखा गया है कि माओवादी राजीव गांधी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हत्या की योजना बनाई जा रही है। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन

राजीव गांधी जैसे हत्याकांड पर विचार कर रहे हैं

पत्र में यह भी लिखा है, 'मोदी राज में बीजेपी 15 राज्यों में अपनी सरकार बनाने में सफल हो गई है। यदि ऐसा ही वह बढ़ते रहे तो सभी मोर्चों पर पार्टी के लिए दिक्कत खड़ी हो सकती है। कॉमरेड किशन और कुछ दूसरे वरिष्ठ कॉमरेड्स ने मोदी राज को खत्म करने के लिए कुछ मजबूत कदम भी सुझाए हैं। हम सभी राजीव गांधी जैसे हत्याकांड पर विचार कर रहे हैं।

यह आत्मघाती जैसा अभी प्रतीत हो रहा है और इस बात की भी अधिक संभावनाएं हैं कि हम अपने इस प्रयास में असफल हो जाएं, लेकिन हमें लगता है कि पार्टी हमारे प्रस्ताव पर विचार करे। उन्हें रोड शो में टारगेट करना एक असरदार रणनीति हो सकती है। हमें लगता है कि पार्टी का अस्तित्व किसी भी त्याग से ऊपर है। बाकी अगले पत्र में।'

पत्र के खुलासे के बाद सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, 'अभी तक तो सुरक्षा संस्थाएं अपने काम में जुटी हुई हैं। नेताओं की सुरक्षा अभी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ में है और मैं इस मामले में कुछ कैसे कह सकता हूं। कोर्ट में दलीले चल रही हैं उसे चलने दें और बातों को सामने आने दें तभी पता चलेगा कि सच्चाई क्या है।

इस बड़े खुलासे के बाद  मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने पूरे मामले को और हवा दे दी है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह बात पूरी तरह से झूठ है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि  पीएम मोदी की पुरानी चाल है, जब से वह सीएम रहे हैं। वह इस तरह की चालें चलते रहे हैं। जब भी उनकी पॉपुलैरिटी में गिरावट आती है, उनकी हत्या की साजिश की खबरें आने लगती हैं। यह भी जांच होनी चाहिए कि इस बार इस खबर में कितनी सचाई है।' 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें