सरकारी कागज पर लिखे कुछ शब्दों ने एक परिवार को मुसीबत में डाल दिया है। असम ढलीबील सोनितपुर की निवासी अमीला शाह(40) का नाम नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) में शामिल कर दिया है। 15 जून को उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही उन्हें विदेशी घोषित कर दिया गया। इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब महिला के बेटे ने खुद के परिवार का मूल निवास बिहार बताया। हालांकि हिरासत में लिए जाने के दौरान अमीला खुद को बिहार की मूल निवासी सिद्ध नहीं कर पाई थीं।
अमीला के बेटे भोला शाह ने कहा, 'मां का जन्म प्रतापगढ़ टी एस्टेट में एक परिवार में हुआ था। बाद में परिवार बिहार से असम में आकर बस गया था। मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं क्या जो व्यक्ति बिहार से आकर असम में रहता है उसे विदेशी कहा जाता है। ये कैसा न्याय है। मैं मुख्यमंत्री से प्रार्थना करता हूं कि वो मेरी मां की मदद करें।'
बता दें कि असम के ढलीबील सोनितपुर की निवासी अमीला शाह को 15 जून को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें विदेशी घोषित किया गया था। उनके बेटे का कहना है कि मेरी मां ने तेजपुर कोर्ट में सभी कागजात जमा किए थे फिर भी उन्हें विदेशी घोषित गया। साथ ही हिरासत में रखा गया।