असम के माइबोंग में पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद एक हजार से ज्यादा रेल यात्री सफर के दौरान रास्ते में ही फंस गए हैं।
वहीं शनिवार को भी माइबोंग में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा हुआ है। डिमा हसाओ की
डिप्टी कमिश्नर देवा ज्योति हजारिका ने कहा है कि 'हम फंसे हुए यात्रियों को उनके गन्तव्य स्थान तक नहीं पहुंचा सकते क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचाया है।'
बता दें कि ग्रेटर नागालिम में दिमा हसाओ जिले के विलय के खिलाफ इलाके में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। वहीं असम में
आरएसएस के एक नेता के बयान से बवाल मचे बवाल के कारण असम के कई इलाकों में दिमा हसाओ बंद का ऐलान किया गया है।