फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम के तिनसुकिया में आतंकी हमला, सेना के तीन जवान घायल, इलाके की घेराबंदी की गई

Fri, 17 Oct 2025 12:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथार इलाके में शुक्रवार तड़के अज्ञात आतंकियों ने सेना के एक कैंप पर गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन सैनिक हल्के रूप से घायल हो गए। सेना के प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस की मदद से इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिस जगह यह घटना हुई वह क्षेत्र असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा के नजदीक स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया, “रात करीब 12.30 बजे अज्ञात आतंकियों ने एक चलती गाड़ी से काकोपाथार कंपनी लोकेशन पर फायरिंग की। ड्यूटी पर तैनात सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और आसपास के नागरिक इलाकों को नुकसान से बचाने के लिए सतर्कता बरती।” प्रवक्ता ने कहा कि सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं। क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है और पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें