फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RS Polls: असम की तीन सीटों पर चुनाव, CM हिमंता बोले- दो पर जीत तय; जानिए तीसरी के लिए भाजपा की क्या तैयारी?

Sat, 10 Jan 2026 11:31 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि भाजपा और उसके सहयोगी असम की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। दो सीटों की जीत पक्की मानी जा रही है, जबकि तीसरी सीट पर नजर बनी हुई है। अब जानिए असम विधानसभा में गठबंधन की क्या स्थिति है...
विज्ञापन
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में अप्रैल में खाली होने वाली तीन राज्यसभा सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने दावा किया कि इन तीन सीटों में से दो सीटों की जीत पक्की है, जबकि तीसरी सीट पर भी जीत उनके पाले में आने की संभावना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सरमा ने पत्रकार वार्ता में कहा 'भाजपा, एजीपी और हमारा संयुक्त मोर्चा इन सभी तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। हम दो सीटों में निश्चित रूप से जीतेंगे, तीसरी पर जीत या हार हो सकती है।'

अजीत भूयान पर लगाया सांसद कोष के दुरुपयोग का आरोप
सरमा ने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों ने अजीत भूयान के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा, क्योंकि वे उसे तटस्थ और अच्छे कार्य के लिए उपयुक्त मानते थे। हालांकि, उन्होंने भूयान पर राज्यसभा सांसद कोष के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए कहा लेकिन उन्होंने अपने सांसद कोष के साथ क्या किया, वह हम सब जानते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Somnath Swabhiman Parv: 'गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए आकर चले गए...'; PM मोदी ने साझा किया सोमनाथ की गाथा का वीडियो

विधानसभा में एनडीए के पास 83 सदस्य
बता दें कि अप्रैल में खाली होने वाली सीटों पर वर्तमान में दो भाजपा सांसद, भुवनेश्वर कालिता और रमेश्वर तेली और एक स्वतंत्र सांसद अजीत भूयान हैं। वर्तमान विधानसभा में भाजपा के पास 64 सदस्य, जबकि उसके सहयोगी एजीपी, यूपीपीएल और बीपीएफ के पास क्रमशः 9, 7 और 3 विधायक हैं। विपक्षी दलों में कांग्रेस के 26, एआईयूडीएफ के 15, सीपीआई(एम) का 1 विधायक और एक स्वतंत्र विधायक शामिल हैं।
विज्ञापन

 
दल / समूह विधायक संख्या
भाजपा (मुख्य दल) 64
एजीपी (सहयोगी) 9
यूपीपीएल (सहयोगी) 7
बीपीएफ (सहयोगी) 3
कांग्रेस (विपक्ष) 26
एआईयूडीएफ (विपक्ष) 15
सीपीआई(एम) (विपक्ष) 1
स्वतंत्र विधायक 1

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें