असम के गुवाहाटी क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुवाहाटी आरपीएफ की ओर से बताया गया कि इस महीने की शुरुआत में एक अक्तूबर की रात एक ट्रेन में छापेमारी करते वक्त 1.12 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया है।
विज्ञापन
आरपीएफ ने तस्करों के पास से सोने की पट्टी जब्त किए, जिसका बाजार मूल्य करीब 1.12 करोड़ रुपये है। इस मामले में आरपीएफ ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।