फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Rifles: चार साल में असम राइफल्स ने जब्त की 4200 करोड़ की ड्रग्स; मिजोरम में छह करोड़ की हेरोइन पकड़ी

Sat, 02 Sep 2023 09:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम

सार

असम राइफल्स के महानिदेशक ने बताया कि इस साल अभी तक 1135 करोड़ रुपये की अवैध ड्रग्स जब्त की जा चुकी है। 
विज्ञापन
असम राइफल्स ने जब्त की ड्रग्स (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत म्यांमार सीमा पर ड्रग तस्करी एक बड़ी परेशानी बनकर उभरी है। हालात ये हैं कि बीते चार सालों में ही असम राइफल्स ने करीब 4200 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में असम राइफल्स के महानिदेशक पीसी नायर ने बताया कि सीमा की रक्षा करने के साथ ही असम राइफल्स ने ड्रग्स और अवैध हथियारों के खिलाफ भी अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत बीते चार सालों में 4267 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है। 
विज्ञापन


इस साल 1135 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त
पीसी नायर ने बताया कि 'प्रतिबंधित सामग्री पकड़ने में हमें काफी सफलता मिली है। हमने साल 2020 में 875 करोड़ रुपये की अवैध ड्रग्स पकड़ी। वहीं 2021 में 1402 करोड़ रुपये, 2022 में 855 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई। 2021 और 2022 में जब्त की गई ड्रग्स में अंतर की वजह म्यांमार में जारी गृहयुद्ध हो सकता है, जहां म्यांमार की सेना पीपल्स डिफेंस फोर्स और सीएनए के साथ लड़ाई लड़ रही है। इसी की वजह से ड्रग्स में कमी आई है।' असम राइफल्स के महानिदेशक ने बताया कि इस साल अभी तक 1135 करोड़ रुपये की अवैध ड्रग्स जब्त की जा चुकी है। 

असम राइफल्स की बढ़ी ताकत 
पीसी नायर ने बताया कि असम राइफल्स को मजबूत करने के लिए आधुनिक हथियारों की खरीद की गई है। इनमें थर्मल इमेजर, नाइट विजन डिवाइस, बुलेटप्रूफ जैकेट, हल्के बुलेटप्रूफ हेलमेट, ड्रोन, बारूदी सुरंग से बचाने वाले वाहन और घातक हथियार शामिल हैं। पिछले दो तीन वर्षों में ही यह खरीद की गई है।
विज्ञापन


मिजोरम में पांच करोड़ की हेरोइन जब्त
असम राइफल्स ने गुरुवार को उत्पाद शुल्क और नारकोटिक्स विभाग के साथ एक संयुक्त अभियान में मिजोरम के चम्फाई जिले के बेथेलवेंग इलाके से पांच करोड़ से अधिक की हेरोइन जब्त की है। जब्ती के दौरान एक म्यांमार के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।  यह ड्रग्स साबुन के डिब्बों में छिपाकर लाई गई थी। इस हेरोइन की कीमत 5.96 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें