फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: पूर्वोत्तर राज्य को दहलाने की साजिश नाकाम, 800 जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद; शख्स गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2023 09:17 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

Assam: असम राइफल्स और पुलिस ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्य को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। बलों ने कछार जिले के कलैन मसीमपुर रोड पर पंजीकरण वाले एक वाहन से जिलेटिन की 400 छड़ें और 400 डेटोनेटर बरामद किए।
विज्ञापन
आरोपी से जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम राइफल्स और पुलिस ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्य को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। बलों ने कछार जिले के कलैन मासिमपुर रोड पर पंजीकरण वाले एक वाहन से जिलेटिन की 400 छड़ें और 400 डेटोनेटर बरामद किए। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

कानून प्रवर्तन टीमों ने कल रात एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए। एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर असम राइफल और कलैन पुलिस ने गुमरा निवासी प्रसेनजीत वैष्णव (24 वर्शीय) को गिरफ्तार किया। वह  AS 11 CC 9214 पंजीकरण वाली सूमो गाड़ी चला रहा था। 

कलैन मासिमपुर रोड पर चलाए जा रहे इस अभियान में वाहन से 400 जिलेटिन की छड़ें और 400 डेटोनेटर बरामद किए गए। प्रसेनजीत ने मेघालय से ये विस्फोटक खरीदे थे। संदिग्ध को रोकने और खतरनाक सामग्रियों को जब्त करने के लिए अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे संभावित नुकसान को रोका जा सका और सार्वजनिक सुरक्षा के संभावित खतरे को टाल दिया गया। 
 

असम राइफल्स ने आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए प्रसेनजीत बैष्णव को कलैन पुलिस को सौंप दिया। कछार के एसपी नुमल महट्टा ने सफल अभियान पर संतोष व्यक्त करते हुए घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'असम राइफल्स के साथ एक संयुक्त अभियान में कलैन पुलिस ने कलैन मासिमपुर रोड पर AS 11 CC 9214 पंजीकरण संख्या वाले एक वाहन से 400 जिलेटिन की छड़ें और 400 डेटोनेटर बरामद किए। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

साइबर अपराधी गिरफ्तार, 521 एटीएम कार्ड बरामद
वहीं, असम की मोरीगांव पुलिस ने जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) घोटाले से संबंधित एक मामले में साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि इस मामले में 521 एटीएम कार्ड, कई सिम कार्ड और एक स्वाइप मशीन भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलावर हुसैन के रूप में हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें