गुवाहाटी स्थित मानस नेशनल पार्क विश्व धरोहरों में शामिल है। हिमालय की तलहटी में स्थित इस अभयारण्य में दुर्लभ वन्य जीव देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। नेशनल पार्क का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में एक गैंडा मानस नेशनल पार्क में पर्यटक वाहन का पीछा करता हुआ दिखाई दे रहा है। पार्क की वीडियो होने की पुष्टि खुद वन विभाग ने की। मानस नेशनल पार्क के फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर बाबुल ब्रह्मा ने कहा कि यह घटना दिसंबर को हुई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।