असम-त्रिपुरा सीमा पर करीमगंज जिले से बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक ट्रक से कफ सिरप की 3,000 बोतलें जब्त कीं। करीमगंज जिले में चुरईबारी पुलिस निगरानी चौकी की पुलिस टीम ने चुराईबारी इलाके में ये बोतलें जब्त कीं। पुलिस ने कहा कि नियमित जांच के दौरान हमने ट्रक को रोका और ट्रक से सिरप के 15 कार्टून बरामद किए। जब्त कफ सिरप की बोतलों का बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपये आंका गया है। चालक और सह-चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।