असम के कार्बी आंगलोंग जिले में चार किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई हेरोइन की कीमत 25 करोड़ रुपये से अधिक है। सरमा ने ट्वीट किया, पड़ोसी राज्य से आ रहे एक ट्रक को खटखती में रोका गया। असम पुलिस, डॉग स्क्वायड और सी-20 सीआरपीएफ की टीम ने 4.109 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्बी आंगलोंग के एसपी संजीब कुमार सैकिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद रविवार रात ट्रक को रोका गया। हेरोइन को ड्राइवर सीट के दरवाजे के पैनल से बरामद किया गया।