फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बाढ़ से एक लाख से अधिक लोग प्रभावित, हाई अलर्ट पर एयरफोर्स

Tue, 06 Jun 2017 10:24 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
असम में बाढ़ - फोटो : ANI
विज्ञापन
असम के लखीमपुर और करीमगंज जिलों में बाढ़ से तकरीबन एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि राज्य में चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 
विज्ञापन


असम की आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1,01,809 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जबकि चार गांवों में बेतहाशा पानी भर गया है। बाढ़ के चलते 385.67 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा करीमनगर में 97 हजार लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 4500 से अधिक लोग लखीमपुर में प्रभावित रहे। प्राधिकरण ने राहत कैंप की व्यवस्था की है, जिसमें करीब 113 लोगों ने शरण ली हुई है।  Assam: More than 59,000 people affected due to flood situation in 92 villages of Lakhimpur, Karimganj and Darrang districts pic.twitter.com/WrmDVN3TUl — ANI (@ANI_news) June 6, 2017
विज्ञापन


बाढ़ के चलते किसी भी प्रकार की आपदा के मद्देनजर भारतीय वायु सेना ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारतीय वायु सेना ने बताया कि उसने बाढ़ प्रभावित ब्रह्मपुत्र नदी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले असम व अन्य राज्यों में सुरक्षा के तहत अपने विमान तैयार किए हुए हैं। जिससे अचानक किसी भी आपदा के समय उससे निपटा जा सके।
विज्ञापन


वायु सेना के पूर्वी कमान के चीफ एयर मार्शल अनिल खोसला ने बताया कि हम संबंधित राज्यों की सरकारों के लगातार संपर्क में हैं, जिससे किसी भी प्रकार की जरूरत के वक्त हम मौके पर मौजूद रह कर लोगों की मदद कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें