फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: मोटरसाइकिल पर साथ जा रहे युगल को भीड़ ने पीटा, शादी के लिए किया मजबूर

Fri, 22 Jun 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोआलपारा
विज्ञापन
- फोटो : India Today
विज्ञापन

नैतिकता का पाठ पढ़ाने के नाम पर असम में गोआलपारा जिले के पुखुरपुर गांव में भीड़ ने मोटरसाइकिल पर एक साथ जा रहे एक युगल के साथ मारपीट की। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो फैलने के बाद दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। रोंगजुली इलाके के पुखुरपुर गांव में 19 जून को घात लगाकर बैठे लोगों ने एक युगल को पकड़ा और उनके साथ मार-पीट की। दोनों की उम्र 20 साल के आसपास है। 

जिस व्यक्ति की पिटाई हुई है, उसके भाई ने दावा किया कि ग्रामीणों ने बाद में बैठक की और इस युगल को शादी करने के लिए बाध्य किया। 

असम के पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया ने कहा कि वैसे तो कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है लेकिन पुलिस ने इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया है और जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था और आज सुबह एक अन्य को पकड़ा गया। उन पर भादसं की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें