फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में विधायक राजदीप गोवाला को कांग्रेस ने पार्टी से छह साल के लिए निकाला

Fri, 09 Oct 2020 07:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने असम में अपने विधायक राजदीप गोवाला को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी ने यह फैसला गोवाला की पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए लिया है। 

विज्ञापन


पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने राजदीप गोवाला को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
 

बता दें कि राजदीप गोवाला असम के बराक घाटी इलाके के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से भाजपा के साथ संपर्क में थे, जिसकी वजह से पार्टी नेतृत्व ने ऐसा निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्य सरकार के मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कुछ महीने पहले राज्यसभा के चुनाव के समय दावा किया था कि राजदीप गोवाला कुछ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें