फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज गुवाहाटी पहुंचेंगे, कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Wed, 24 May 2023 12:35 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री 24 मई की शाम को आएंगे। 25 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुवाहाटी में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां असम सरकार विभिन्न सरकारी विभागों के नए भर्ती उम्मीदवारों को लगभग 45,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे...
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर असम आ रहे हैं। वे आज शाम को गुवाहाटी पहुंचे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस बीच, गुवाहाटी में धारा 144 लागू कर दी गई है।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री 24 मई की शाम को आएंगे। 25 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुवाहाटी में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां असम सरकार विभिन्न सरकारी विभागों के नए भर्ती उम्मीदवारों को लगभग 45,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, गुवाहाटी में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखेंगे। इस बीच, गुवाहाटी में धारा 144 लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह की यात्रा को देखते हुए यह लागू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें