द्रमुक ने राज्यपाल के अभिभाषण से किया वॉकआउट
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सोमवार को तमिलनाडु में विपक्षी डीएमके ने राज्यपाल के अभिभाषण का वॉकआउट किया। विधानसभा में जैसे ही राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भाषण देने खड़े हुए द्रमुक नेता एमके स्टॉलिन खड़े होकर कुछ बोलने लगे। राज्यपाल ने उनसे बैठने की अपील की, लेकिन स्टालिन सदन से वॉकआउट कर गए।
भाजपा की पत्रिका में छपा एनआरसी लागू होगा
पधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता भले यह कह रहे हों कि अभी एनआरसी पर कोई चर्चा नहीं हुई है लेकिन पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने दावा किया है कि सीएए लागू होने के बाद एनआरसी लागू होगा। सीएए के समर्थन में जनसंपर्क अभियान के तहत वितरित इस पत्रिका में कहा गया है कि अब एनआरसी भी लागू होगा। वहीं, सीएए का विरोध कर रही तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा है कि सीएम ममता बनर्जी ने आंदोलन से भाजपा को बेचैन कर दिया है।
हिंदुत्व को बचाने के लिए सीएए : विहिप
विहिप महासचिव राघवुलु ने कहा कि नागरिकता कानून हिंदुत्व को बचाने के लिए बनाया गया है। आखिरकार इसमें गलत क्या है।
पीयूष गोयल ने फिल्मी दिग्गजों को समझाया सीएए
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को सिने जगत की चर्चित हस्तियों से मुलाकात करके उन्हें सीएए के बारे में समझाया। इन लोगों में प्रसून जोशी, उर्वशी रौतेला, रणवीर शौरी, रितेश सिधवानी, कैलाश खेर, अनु मलिक, भूषण कुमार भी शामिल थे।