फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

असम की रहने वाली लड़की ने ट्रंप को बताया जलवायु का मतलब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 28 Nov 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्था समराह - फोटो : Twitter

असम की रहने वाली एक लड़की ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट का रिप्लाई कुछ इस तरह किया कि उसकी ट्वीटर पर काफी सराहना की गई।



दरअसल वाशिंगटन में 21 नवंबर को मरकरी गिरकर -2 पर आ गया था। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "क्रूर ठंड विस्फोटक बन रही है, जो सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ग्लोबल वार्मिंग का क्या हुआ?"




ट्रंप के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए 18 वर्षीय आस्था समराह ने लिखा, "मैं आपसे 54 साल छोटी हूं। अभी 10वीं कक्षा औसत नंबरों से पास की है। लेकिन मैं आपको बता सकती हूं कि मौसम जलवायु नहीं है। अगर आपको इसे समझने में मेरी मदद चाहिए तो मैं अपना इनसाइक्लोपीडिया आपको दे सकती हूं, जो दूसरी कक्षा से मेरे पास है। उसमें तस्वीरें और सबकुछ है।"


आस्था के इस कमेंट को दुनियाभर के 22 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं अमेरिकी लोग भी उसकी सराहना कर रहे हैं। उसके ट्वीट को 5 हजार बार रीट्वीट किया गया है। कई ने उसकी तारीफ करते हुए कहा है कि वह भविष्य की आशा है। कई लोगों ने उसे अरब सागर में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर अध्ययन करने के लिए इंटर्नशिप का भी प्रस्ताव दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next