असम की रहने वाली एक लड़की ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट का रिप्लाई कुछ इस तरह किया कि उसकी ट्वीटर पर काफी सराहना की गई।
दरअसल वाशिंगटन में 21 नवंबर को मरकरी गिरकर -2 पर आ गया था। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "क्रूर ठंड विस्फोटक बन रही है, जो सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ग्लोबल वार्मिंग का क्या हुआ?"
ट्रंप के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए 18 वर्षीय आस्था समराह ने लिखा, "मैं आपसे 54 साल छोटी हूं। अभी 10वीं कक्षा औसत नंबरों से पास की है। लेकिन मैं आपको बता सकती हूं कि मौसम जलवायु नहीं है। अगर आपको इसे समझने में मेरी मदद चाहिए तो मैं अपना इनसाइक्लोपीडिया आपको दे सकती हूं, जो दूसरी कक्षा से मेरे पास है। उसमें तस्वीरें और सबकुछ है।"
आस्था के इस कमेंट को दुनियाभर के 22 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं अमेरिकी लोग भी उसकी सराहना कर रहे हैं। उसके ट्वीट को 5 हजार बार रीट्वीट किया गया है। कई ने उसकी तारीफ करते हुए कहा है कि वह भविष्य की आशा है। कई लोगों ने उसे अरब सागर में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर अध्ययन करने के लिए इंटर्नशिप का भी प्रस्ताव दिया है।