फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: हैलाकांडी में कुएं की सफाई के दौरान चार मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 29 Oct 2022 09:58 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर

सार

अलगापुर राजस्व मंडल के बकरीहावर पार्ट-1 में मजदूर कुएं की सफाई करने के लिए उतरे थे। उसी दौरान एक युवक गलती से कुएं में गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक तीन मजदूर कुएं में चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के हैलाकांडी जिले में शनिवार को एक कुएं की सफाई के दौरान एक हादसा हो गया। हादसे में चार की मौत हो गई, जबिक एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अलगापुर राजस्व मंडल के बकरीहावर पार्ट-1 में मजदूर कुएं की सफाई करने के लिए उतरे थे। उसी दौरान एक युवक गलती से कुएं में गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक तीन मजदूर कुएं में चले गए। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने  मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को मौके पर बुलाया गया। जहां से एसडीआरएफ की टीम ने सभी शवों को कुएं से निकाला। बाल-बाल बचे एक मजदूर को सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान राशिद अहमद, नाजिम उद्दीन, अबू सुहेल और हसीब उद्दीन के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम सोहिद अहमद है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें