असम के 33 में से 31 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 43 लाख लोग इस त्रासदी से प्रभावित हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच केंद्र सरकार ने असम राज्य आपदा मोचन बल कोष को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 251.55 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, 44 की मौत हुई है। असम के 33 में से 31 जिलों के 43 लाख नागरिक बाढ़ की चपेट में हैं। यहां 15 नागरिकों को मौत हुई है। बिहार में 12 जिलों की 25 लाख से अधिक का जनजीवन प्रभावित हुआ है, यहां सोमवार शाम तक 24 की मौत हुई है।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बाढ़ राहत कार्यों के लिए के लिए देश में कुल 119 टीमें लगाई गई हैं। हर टीम में 45 सदस्य हैं। टीमों ने असम में करीब 3000 लोगों को बचाया है। असम में आई बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 150 से अधिक शिकार रोकथाम शिविर प्रभावित हुए हैं। हालांकि इस राष्ट्रीय उद्यान में शिकार पर लगाम लगाने के लिये अधिकारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है।