फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम बाढ़: पीएम मोदी ने सोनोवाल से की बात, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

Sun, 19 Jul 2020 12:37 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-सर्बानंद सोनोवाल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

असम में बाढ़ जनित घटनाओं में तीन और लोगों की मौत हो गई जिससे इस प्राकृतिक आपदा के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 105 हो गई है। प्रदेश के 33 जिलों में से 26 में 27.64 लोग बाढ़ से प्रभावित है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

सोनोवाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज सुबह फोन पर असम बाढ़, कोविड-19 और बागजान गैस कुएं में लगी आग के परिदृष्य को लेकर समकालीन स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों की स्थिति पर चिंता जताई और अपनी एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।'



असम बाढ़: 26 जिलों के 27.64 लाख लोग प्रभावित, कुल 105 लोगों की मौत
 असम में बाढ़ जनित घटनाओं में तीन और लोगों की मौत हो गई जिससे इस प्राकृतिक आपदा के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 105 हो गई है। प्रदेश के 33 जिलों में से 26 में 27.64 लोग बाढ़ से प्रभावित है। यहां बाढ़ के कारण घर क्षतिग्रस्त हो गए, फसलें तबाह हो गईं और कई स्थानों पर सड़कें और पुल टूट गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- असम में बाढ़ का कहर: पांच और लोगों की मौत, 36 लाख लोग प्रभावित, दलाई लामा ने जताया दुख

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ संबंधी अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि दो व्यक्तियों की मौत बारपेटा में और एक व्यक्ति की मौत दक्षिण सालमारा जिले में हुई। कुल 105 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 26 की जान भूस्खलन की चपेट में आने के कारण गई।

इसमें बताया गया कि इस बार बरसात के मौसम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 90 पशुओं की जान चली गई। मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण ने बताया कि बाढ़ प्रबंधन को लेकर कोई समस्या नहीं है क्योंकि बाढ़ एवं कोविड-19 के लिए सरकारी कर्मचारियों के अलग-अलग दलों को तैनात किया गया है।

शुक्रवार को बाढ़ से प्रभावित जिलों की संख्या 28 थी और प्रभावित लोगों की संख्या 35.76 लाख थी। होजई और पश्चिम कारबी आंगलोंग जिलों में हालात बेहतर होने से इस संख्या में कमी आई। धुबरी जिले में बाढ़ से सर्वाधिक 4.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन


एसडीआरएफ, जिला प्रशासन तथा स्थानीय लोगों ने बीते 24 घंटे में 511 लोगों को बचाया है। बुलेटिन में बताया गया कि कम से कम 2,678 गांव अभी जलमग्न हैं और 1,16,404 हेक्टेयर में लगी फसल बर्बाद हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें