फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: पाक खुफिया एजेंसी को सिम सप्लाई करने वाले पांच गिरफ्तार, सीएम बोले- कड़ी कार्रवाई होगी

Thu, 09 Mar 2023 02:38 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो के नेतृत्व में चलाए गए इस ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नगांव के आशिकुल इस्लाम, बोडोर उद्दीन, मिजानुर रहमान और वहीदुज जमान और मोरीगांव के बहारुल इस्लाम के रूप में हुई है....
विज्ञापन
arrested of five persons by Assam Police - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के नगांव और मोरीगांव जिलों से पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसी ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को सीम कार्ड सप्लाई करने के आरोप में पांच संदिग्ध पाक एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी मंगलवार रात को हुई है। अभी भी राज्य में कार्रवाई जारी है। सुरक्षा एजेंसियां इस पर कई एंगलों से जांच कर रही हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में देशद्रोही गतिविधियों में वृद्धि पर चिंता जताई। हिमंत ने कहा, देशद्रोह में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा, राज्य पुलिस ने एनआईए के साथ-साथ राज्य भर में देशद्रोहियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो के नेतृत्व में चलाए गए इस ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नगांव के आशिकुल इस्लाम, बोडोर उद्दीन, मिजानुर रहमान और वहीदुज जमान और मोरीगांव के बहारुल इस्लाम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को सिम कार्ड की सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तारी के साथ, जांच एजेंसी ने असम के मोरीगांव में आरोपी के कब्जे से दो लैपटॉप और कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें