फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Elections: भाजपा की रैली में गरजे अमित शाह, कहा- असम की बराक घाटी में कांग्रेस ने घुसपैठियों को शरण दी

Tue, 07 Apr 2026 11:43 AM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री अमति शाह ने असम में रैली के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए घुसपैठ का मुद्दा उठाया और भाजपा सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह ने असम के श्रीभूमि जिले के पाथरकांडी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी असम को घुसपैठियों का गढ़ नहीं बनने देगी और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने की अपील की। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा, साफ सुन लीजिए, हम असम को घुसपैठियों का गढ़ नहीं बनने देंगे। उन्होंने विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने असम की बराक घाटी की उपेक्षा की, उसके विकास के लिए कुछ नहीं किया।

भाजपा सरकार ने घुसपैठियों की पहचान कर ली है

गृह मंत्री ने दावा किया कि भाजपा ने घुसपैठियों की पहचान कर ली है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाइए, हमने घुसपैठियों की पहचान कर ली है। अब समय आ गया है कि उन्हें एक-एक कर बाहर किया जाए। शाह ने यह भी कहा कि अगर असम, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भाजपा-एनडीए की सरकारें बनती हैं तो घुसपैठ पूरी तरह रोकी जा सकेगी।

करिमगंज का नाम बदलकर श्रीभूमि करने का संकल्प

सांस्कृतिक मुद्दों पर बात करते हुए शाह ने कहा कि केवल भाजपा में करिमगंज का नाम बदलकर श्रीभूमि करने का संकल्प है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सत्ता हासिल करने के लिए घुसपैठियों पर निर्भर रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा असम में जाति, माट्टी और बेटी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है

सीएए का किया बचाव

शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने असमिया और बांग्ला भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया। साथ ही उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का बचाव करते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए इसका विरोध करने का आरोप लगाया।

मल्लिकार्जुन के बयान पर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शाह ने कहा कि गुजरात को अनपढ़ों का राज्य बताना अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि यही भूमि दयानंद सरस्वती, महात्मा गांधी, सरदार पटेल और विक्रम साराभाई जैसी महान हस्तियों की जन्मभूमि रही है। असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें