फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: सैनिक स्कूल गोलपाड़ा में ई-महोत्सव 2025 शुरू, पांच स्कूलों के बीच खेल व संस्कृति का रंगारंग मुकाबला

Mon, 04 Aug 2025 10:50 PM IST
शुभम कुमार एन. अर्जुन, गुवाहाटी

सार

सैनिक स्कूल गोलपाड़ा में सोमवार को पांच दिवसीय इंट्रा ग्रुप "ई" खेल और सांस्कृतिक महोत्सव-2025 की भव्य शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में असम की खेल मंत्री नंदिता गरलोसा मुख्य अतिथि रहीं। पूर्वोत्तर के पांच सैनिक स्कूलों के कैडेट्स इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं, जहां खेलों के साथ सांस्कृतिक विविधता की भी शानदार झलक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
इंट्रा ग्रुप ई सैनिक स्कूल खेल और सांस्कृतिक महोत्सव-2025 का आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के ग्वालपाड़ा स्थित सैनिक स्कूल ग्वालपाड़ा में सोमवार को पांच दिवसीय इंट्रा ग्रुप “ई” सैनिक स्कूल खेल और सांस्कृतिक महोत्सव-2025 का भव्य आगाज हुआ। यह आयोजन 4 से 8 अगस्त तक चलेगा, जिसमें पूर्वोत्तर भारत के पांच सैनिक स्कूलों के कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। असम सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती नंदिता गरलोसा मुख्य अथिति के रूप में मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


कैडेट्स की टुकड़ी ने उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्राचार्य कर्नल धीरज कुमार विश्वकर्मा ने उन्हें पारंपरिक असमिया गामोछा और शराई भेंट कर सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत स्कूल के एथलेटिक्स ग्राउंड में हुई, जहां उप-प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पिनाकी मौलिक ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद भाग लेने वाली टीमों की आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुति हुई। 

खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को निष्पक्षता और उत्कृष्टता की शपथ दिलाई गई। समारोह में पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाले रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मंत्री गरलोसा ने सैनिक स्कूलों द्वारा राष्ट्र के भावी नेतृत्व को तैयार करने में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने ऐसे आयोजनों के माध्यम से कैडेट्स में सौहार्द, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


पांच सैनिक स्कूले ने लिया हिस्सा
इस प्रतिष्ठित आयोजन में पूर्वोत्तर के पांच सैनिक स्कूल – इम्फाल (मणिपुर), पुंगलवा (नगालैंड), छिंगछिप (मिज़ोरम), ईस्ट सियांग (अरुणाचल प्रदेश) और मेज़बान गोलपाड़ा (असम) के कुल 277 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। खेल
स्पर्धाओं में बास्केटबॉल (बालक एवं बालिका अंडर-17), वॉलीबॉल (बालक अंडर-17) और एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका) शामिल हैं, साथ ही सभी स्कूलों
द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी जाएंगी।

आठ अगस्त को होगा समापन
गौरतलब है कि इस महोत्सव का समापन समारोह 8 अगस्त को होगा, जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को ट्रॉफी, पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, इस ग्रुप मीट के शीर्ष प्रदर्शनकर्ता ऑल इंडिया सैनिक स्कूल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट 2025 में ग्रुप “ई” का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो आगे चलकर मध्यप्रदेश के सैनिक स्कूल रीवा में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें