असम पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में दो ट्रकों से करीब सात करोड़ रुपए मूल्य की नशीली दवाओं के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात सूचना के आधार पर पुलिस ने असम-नागालैंड सीमा के पास खटखाटी क्षेत्र में दो ट्रकों को जांच के लिए रोका। जांच करने पर एक ट्रक से 30,000 याबा टैबलेट और दूसरे ट्रक से 55 साबुन की पेटियों में पैक 757.15 ग्राम हेरोइन मिला। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोलियों और हेरोइन की कीमत करीब सात करोड़ रुपए बताई गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट पर पुलिस को इस सफलता पर बधाई दी।