असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन बरा ने यह कह कर गुरुवार को असम में तहलका मचा दिया कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की शादी भी लव-जिहाद ही तो है। वे यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, गांधारी भी लव-जिहाद की शिकार हुई थीं। धृतराष्ट्र ने गांधारी के साथ लव-जिहाद करके शादी की थी। तभी तो वह आंखों में पट्टी बांदखर रखती थीं। दूसरी ओर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि अगर कोई भूपेन बरा के खिलाफ मामला दर्ज कराता है, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पूरे राज्य में भूपेन बरा के इस वक्तव्य की निंदा हो रही है।
गोलाघाट ट्रिपल मर्डर मामले पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की लव-जिहाद टिप्पणी पर पलटवार करते हुए, असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कहा कि भगवान कृष्ण का रुक्मिणी से विवाह करना भी एक लव-जिहाद था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि गोलाघाट ट्रिपल मर्डर केस लव जिहाद का नतीजा था। इसके साथ ही उन्होंने बेटियों से एक अपील की थी कि बेटियों को फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी अनजान व्यक्ति पर आसानी से विश्वास नहीं करना चाहिए। जीवन को इतनी आसानी से नहीं लें।
इसी पर पलटवार करते हुए असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बरा ने गुरुवार को यह विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, अगर आप देखें तो महाभारत सहित हमारे इतिहास में लव-जिहाद के कई मामले मिल जाएंगे। उन्होंने कहा, भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की शादी भी एक तरह से लव-जिहाद ही थी। देखें, उनके बीच यह शादी किस तरह से हुई। वे यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा, महाभारत में गांधारी के परिवार वाले उनकी शादी धृतराष्ट्र से कराना नहीं चाहते थे। लेकिन भीष्म पितामह ने जबरदस्ती की, इसलिए यह शादी हुई। इसके बाद गांधारी ने आंखों में पट्टी बांध ली। यह भी एक तरह से लव-जिहाद ही है।
कृष्ण और रुक्मिणी के बीच प्रेम था: हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा, लव और जिहाद दोनों को मिलाया नहीं जा सकता। भूपेन बरा की इस बात पर गहरी नाराजगी जताते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के बीच में प्रेम हुआ था। महाभारत काल के कई प्रेम की कहानी मिल जाएंगी। आजकल लव-जिहाद हो रहा है। इसलिए मार्डर हो रहे हैं।
तो गिरफ्तार होंगे असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष: हिमंत
गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर भगवान कृष्ण पर टिप्पणी के लिए राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ किसी ने प्राथमिकी दर्ज की तो भूपेन बोरा को गिरफ्तार किया जाएगा।
भूपेन लव-जिहाद करें, हिंदुओं की भावना को ठेस न पहुंचाएं: पीयूष
दूसरी ओर, असम के कैबिनेट मंत्री पीयूष हाजरिका ने कहा, लगता है भूपेन बरा का दिमाग हिल गया है। उनसे निवेदन है कि वे लव-जिहाद का समर्थन करना चाहते हैं, तो करें लेकिन हिंदुओं की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएं। आप जिहादी हो जाएं, हमको कोई अपत्ति नहीं है।
दूसरे धर्म में शादी करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए: इस्लाम
एआईयूडीएफ के विधायक रफीकुल इस्लाम ने गुरुवार को कहा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा सही कहा है। किसी दूसरे धर्म के लड़के या लड़की से शादी करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। क्योंकि हर धर्म के अपने-अपने कुछ नियम होते हैं। प्यार और मोहब्बत सब ठीक है, लेकिन अगर दूसरे धर्म के लड़के या लड़की से शादी करनी है तो शादी करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए।