फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगाने वाली अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी, दो दिन का समय दिया

Fri, 21 Apr 2023 06:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के सदस्य ने बताया कि एपीसीसी ने गुरुवार को अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उन्हें जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया।
विज्ञापन
अंगकिता दत्ता, श्रीनिवास बीवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और  सचिव प्रभारी वर्धन याद पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली असम यूथ कांग्रेस की प्रमुख अंगकिता दत्ता को कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने गुरुवार को अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया और कम समय में स्पष्टीकरण मांगा। 

विज्ञापन


अंगकिता दत्ता ने कांग्रेस नेताओं पर परेशान करने और भेदभाव करने के आरोप लगाए थे। कारण बताओ नोटिस अंगकिता दत्ता द्वारा गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस स्टेशन में श्रीनिवास बीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के घंटों बाद आया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। 

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के एक शीर्ष सूत्र ने एएनआई को बताया कि, एपीसीसी ने गुरुवार को अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उन्हें जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया। एपीसीसी सूत्र ने यह भी कहा कि इससे पहले एपीसीसी ने अंगकिता दत्ता को पिछले साल दिसंबर में कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को ट्विटर पर, अंगकिता दत्ता ने लिखा था कि भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने मुझे लगातार परेशान किया है और मेरे लिंग के आधार पर भेदभाव किया। आगे ट्वीट में कहा कि मैं चार पीढ़ियों से कांग्रेसी हूं। मैंने दो बार आंतरिक संगठन का चुनाव लड़ा है, बूथ समिति बनाई है, पुलिस द्वारा पीटा गया है।

अंगकिता दत्ता ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग करते हुए सिलसिलेवार कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, एक पुरुष श्रेष्ठता-वादी भारतीय युवा कांग्रेस का नेतृत्व कैसे कर सकता है, जो हर समय एक महिला को प्रताड़ित और अपमानित करता है। प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का क्या हुआ। अंगकिता, पूर्व कांग्रेस मंत्री अंजन दत्ता की बेटी हैं। 

उन्होंने आगे लिखा, मेरी शिकायतों के बावजूद श्रीनिवास के खिलाफ कोई जांच समिति नहीं बनाई गई है। राहुल गांधी क्या यह सुरक्षित जगह है। प्रियंका गांधी महिलाओं के बारे में बात करती हैं। उन्होंने लिखा, मैं महीनों से उनके खिलाफ कार्रवाई का इंतजार कर रही हूं। फिर भी किसी ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। श्रीनिवास अपने पीआर की आड़ में हर तरह के गलत कामों से बच रहे हैं। 

भारतीय युवा कांग्रेस का जवाब 
वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस ने अंगकिता दत्ता से माफी की मांग करते हुए कहा कि श्रीनिवास बीवी के खिलाफ आरोप झूठे और तुच्छ हैं। वह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ लगातार संपर्क में हैं और भाजपा में शामिल होने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी छोड़ने का माहौल बनाने के लिए पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें