कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। गौरव गोगोई को जोरहाट और देवव्रत सैकिया को नजीरा से टिकट मिला है। कई आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। असम में 126 सीटों पर अप्रैल में चुनाव संभावित हैं।
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 42 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है। कांग्रेस ने चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर राजनीतिक बढ़त लेने की कोशिश की है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने राज्य इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से मैदान में उतारा है। वहीं, असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया को नजीरा सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा को बरछल्ला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने संगठन और अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता देने की रणनीति अपनाई है।
किस सीट पर किसे मिला मौका
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के मुताबिक अब्दुस सोबहान अली सरकार को गौरीपुर, मार्कलाइन मारक को गोलपाड़ा पश्चिम (एसटी आरक्षित), गिरीश बरुआ को बोंगाईगांव और महानंद सरकार को बरपेटा (एससी आरक्षित) से टिकट मिला है।
क्र.सं.
निर्वाचन क्षेत्र
उम्मीदवार का नाम
1
गौरीपुर
अब्दुस सोबहान अली सरकार
2
गोलपाड़ा वेस्ट (अनुसूचित जनजाति)
मार्कलाइन मराक
3
बोंगाईगांव
गिरिश बरुआ
4
बरपेटा (अनुसूचित जाति)
महानंदा सरकार
5
बोको-चायगांव (अनुसूचित जनजाति)
रामेन सिंह राभा
6
हाजो-सुअलकुची (अनुसूचित जाति)
श्रीमती नंदिता दास
7
कमालपुर
सत्यब्रत कलिता
8
दिसपुर
सुश्री मीरा बोरठाकुर गोस्वामी
9
बरखेत्री
दिगंता बर्मन
10
नलबाड़ी
अशोक कुमार शर्मा
11
तिहू
रातुल पटुवारी
12
सिपाझार
बिनंदा कुमार सैकिया
13
जागीरोड (अनुसूचित जाति)
बुबुल दास
14
रुपोहीहाट
नुरुल हुदा
15
समागुड़ी
तंजील हुसैन
16
राहा (अनुसूचित जाति)
उत्पल बनिया
17
लुमडिंग
स्वप्न कर
18
बरछल्ला
रिपुन बोरा
19
बिहपुरिया
नारायण भूयां
20
जोनाई (अनुसूचित जनजाति)
राज कुमार मेडाक
21
डूमडूमा
दुर्गा भुमिज
22
मार्घेरिटा
प्रतीक बोरदोलोई
23
चाबुआ-लाहोवाल
प्रांजल घटोवार
24
डुलियाजन
ध्रुबा गोगोई
25
नाहरकटिया
श्रीमती प्रणति फुकन
26
सोनारी
उत्पल गोगोई
27
डेमो
अजॉय कुमार गोगोई
28
नाजिरा
देबरत सैकिया
29
माजुली (अनुसूचित जनजाति)
इंद्रनील पेगू
30
टियोक
श्रीमती पल्लबी सैकिया गोगोई
31
जोरहाट
गौरव गोगोई
32
गोलाघाट
बितुपन सैकिया
33
बोकाजन (अनुसूचित जनजाति)
रतोन एंगती
34
रोंगखांग (अनुसूचित जनजाति)
ऑगस्टीन एंगही
35
लखीपुर
एम. संती कुमार सिंघा
36
उधारबॉंड
अजीत सिंह
37
बरखोला
डॉ. अमित कुमार कलवार
38
सिलचर
अभिजीत पॉल
39
सोनाई
अमीनुल हक लस्कर
40
करीमगंज नॉर्थ
जकारिया अहमद
41
पाथरकांडी
कार्तिक सेना सिन्हा
42
रामकृष्ण नगर (अनुसूचित जाति)
श्रीमती सुरुचि रॉय
आरक्षित सीटों पर खास फोकस
रमेन सिंह राभा को बोको-छायगांव (एसटी) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। नंदिता दास को हाजो-सुआलकुची (एससी) और सत्यव्रत कलिता को कमलपुर से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने आरक्षित सीटों पर संतुलन साधने की कोशिश की है।
राजधानी क्षेत्र पर नजर
मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को दिसपुर सीट से टिकट दिया गया है। दिगंत बर्मन बरखेत्री और अशोक कुमार शर्मा नलबाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस 2016 से असम में सत्ता से बाहर है और इस बार मजबूत वापसी का दावा कर रही है। पार्टी का कहना है कि वह राज्य में बदलाव के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।