उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का 2026 का विस चुनाव साथ मिलकर लड़ने का मतलब यह नहीं है कि पार्टियां हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाएं। चुनाव तक सभी दल अपने संगठन का विस्तार करते रहेंगे। इससे किसी दल को कोई नुकसान नहीं होगा।
असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने गुरुवार को कहा कि वह 2026 का विधानसभा चुनाव 16 दलीय संयुक्त विपक्ष के तौर पर लड़ेंगे। बोरा ने कहा कि तब तक पार्टी और मंच के अन्य सदस्य सभी जिलों में काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का 2026 का विस चुनाव साथ मिलकर लड़ने का मतलब यह नहीं है कि पार्टियां हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाएं। चुनाव तक सभी दल अपने संगठन का विस्तार करते रहेंगे। इससे किसी दल को कोई नुकसान नहीं होगा। बोरा ने कहा कि फोरम का हिस्सा होने का मतलब यह नहीं हैं कि किसी चुनाव में सीटों का समान वितरण न किया जाए। विपक्षी समूह को उनकी ताकत, पृष्ठभूमि और निर्वाचन क्षेत्रों के इतिहास के अनुसार सीटें दी जाती हैं। मौजूदा फोरम में असम जैत्य पार्टी, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और सीपीआई(एम) शामिल हैं।
विधानसभा और पंचायतों की सीटों के परिसीमन के बाद सभी दलों के नेताओं के साथ एआईसीसी के महासचिव जितेंद्र सिंह ने तीन दिवसीय बैठक की थी। बुधवार को बैठक के दौरान असम कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि बैठक में चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें सत्ता के विकेंद्रीकरण समेत टिकट वितरण के लिए राज्य समिति के निर्देशन में जिला और मंडल समितियों को स्थानीय स्तर पर फैसला लेने का अधिकार देने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पार्टी की अनुशासन समिति को सक्रिय करने और पार्टी के संविधान के मुताबिक काम करने पर भी बात हुई।
विज्ञापन
बोरा ने कहा कि संगठनात्मक बदलाव, नए सदस्यों की ट्रेनिंग और चुनाव प्रबंधन के लिए राज्य के शीर्ष नेताओं की अध्यक्षता में छह समितियों का गठन किया गया है। साथ ही एक डिजिटल टास्कफोर्स भी बनाया जा रहा है, इसके जरिए पार्टी का संदेश हर कार्यकर्ता और नेता तक पहुंचाया जाएगा। बता दें इससे पहले बोरा ने राज्य की सभी पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।