फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Northeast: सीएम हिमंत बिस्व सरमा बोले- पीएम मोदी की मेहनत की वजह से पूर्वोत्तर में एनडीए ने फिर से सफलता पाई

Tue, 07 Mar 2023 01:33 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, गुवाहाटी

सार

पीएम मंगलवार से दो दिवसीय कार्यक्रम में पूर्वोत्तर का दौरा करेंगे, इस दौरान वह मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में एनडीए सरकारों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि भाजपा और एनडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूर्वोत्तर में बार-बार सफलता हासिल की है। मोदी की  कड़ी मेहनत से भाजपा ने सिर्फ वोट ही नहीं बल्कि दिल भी जीते हैं। 
विज्ञापन


मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में 2 मार्च को घोषित हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा और समर्थित गठबंधन ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। सरमा ने कहा, कुछ हलकों का आरोप है कि पूर्वोत्तर में भाजपा का उदय दलबदल या हाथ मिलाने का परिणाम था। यह और कुछ नहीं बल्कि एक आलसी और निराश गिरोह द्वारा फैलाई गई कहानी है।

उन्होंने कहा, यह मोदी के एकमात्र प्रयासों के कारण है कि भाजपा और एनडीए ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मोदी से पहले कोई पीएम नहीं हुआ है, जिन्होंने पूर्वोत्तर को राष्ट्रीय मुख्यधारा की चेतना में लाने के लिए इतने जुनून से काम किया है। एनडीए की क्षेत्रीय इकाई नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (एनईडीए) के संयोजक ने कहा, परिणाम एक बार नहीं बल्कि दो बार, बीजेपी/एनडीए ने विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में लोकप्रिय वोट के माध्यम से सभी पूर्वोत्तर राज्यों का जनादेश जीता। सरमा के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने ट्वीट किया, हम पूरे जोश के साथ काम करना जारी रखेंगे और पूर्वोत्तर की विकास जरूरतों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मोदी
पीएम मंगलवार से दो दिवसीय कार्यक्रम में पूर्वोत्तर का दौरा करेंगे, इस दौरान वह मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में एनडीए सरकारों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सरमा ने यह भी दावा किया कि मोदी ने 50 से अधिक बार इस क्षेत्र का दौरा किया है, जो कि 1947 और 2014 के बीच पिछले सभी प्रधानमंत्रियों द्वारा की गई यात्राओं से अधिक है। सरमा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, पिछले 70 सालों में पूर्वोत्तर ने कांग्रेस को समर्थन दिया, लेकिन राहुल गांधी ने 15 से भी कम इन राज्यों का दौरा किया, जबकि 200 विदेश यात्राएं की हैं। 

विपक्षी दल बनने के लिए कर रही संघर्ष
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जिसने कभी सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों पर शासन किया था, अब यहां तक कि प्रमुख विपक्षी दल बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है। सरमा ने कहा कि विपक्षी दल की वोट बैंक की राजनीति के विपरीत, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र पहले दृष्टिकोण अपनाया।


कॉमनवेल्थ लॉ कॉन्फ्रेंस में बोले गोवा के मुख्यमंत्री, कहा- ज्ञान क्रांति ने नागरिकों को जागरूक, सतर्क और मुखर बनाया 
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में 23वें राष्ट्रमंडल कानून सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में सोमवार को कहा कि ज्ञान क्रांति ने नागरिकों को जागरूक, सतर्क और दृढ़ बनाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रों की पारंपरिक सीमाएं कमजोर हो रही हैं और एक नई विश्व व्यवस्था उभर रही है। ज्ञान क्रांति की पहुंच के साथ नागरिक अपने वैध अधिकारों के लिए कहीं अधिक जागरूक, सतर्क और मुखर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय सम्मेलन में कॉर्पोरेट कानूनों, परिवार कानूनों, नागरिक कानूनों, आपराधिक कानूनों, प्रशासनिक कानूनों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी, जो बड़े पैमाने पर समाज के लिए बहुत उपयोगी होगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें