फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नीत ‘महाजोत’ गठबंधन अपवित्र, जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी : सर्बानंद सोनोवाल

Mon, 22 Feb 2021 04:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, गुवाहाटी
विज्ञापन
Sarbananda Sonowal - फोटो : Twitter
विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कांग्रेस नीत विपक्ष के महाजोत गठबंधन को अपवित्र बताते हुए कहा कि राज्य के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे। गठबंधन में शामिल एआईयूडीएफ बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करता है। भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में असम में उग्रवाद का खात्मा हुआ है और शांति बहाल हुई है। लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मिला है। 

विज्ञापन


सोनोवाल ने रविवार को कहा, महाजोत कोई वैचारिक नहीं, मौकापरस्त गठबंधन है। एआईयूडीएफ एक सांप्रदायिक पार्टी है, जिसने हमेशा बांग्लादेश से आए घुसपैठियों का समर्थन किया है। असम के लोग इसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं।

कांग्रेस ने जो भी गठबंधन किया है, उसका भाजपा या इसके सहयोगियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लोग उन्हें खारिज कर देंगे। जब भाजपा सक्षम और अच्छा शासन उपलब्ध करा रही है तो राज्य की जनता कुछ राजनीतिक दलों को प्रयोग करने की इजाजत नहीं देगी। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें