फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: CM सरमा बोले- UP बिजली परियोजना में 20% हिस्सेदारी खरीदेगी सरकार, राज्य को मिलेगी 400 मेगावाट बिजली

Mon, 30 Jan 2023 10:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने डिब्रूगढ़ में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कहा कि असम सरकार राज्य में बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश बिजली परियोजना में बीस फीसदी हिस्सेदारी (1,000 करोड़ रुपये) खरीदेगी।
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने डिब्रूगढ़ में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कहा कि असम सरकार राज्य में बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश बिजली परियोजना में बीस फीसदी हिस्सेदारी (1,000 करोड़ रुपये) खरीदेगी। असम को उस परियोजना से चार सौ मेगावाट बिजली भी मिलेगी। 

विज्ञापन


सरमा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को असम का दौरा करेंगे और उनकी मौजूदगी में असम सरकार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में राज्य महोत्सव 'बिहू' को दर्ज करने की कोशिश करेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा, बिहू को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में ले जाने के लिए असम सरकार गुवाहाटी के सरूसरजई स्टेडियम में एक बड़े बिहू कार्यक्रम की व्यवस्था करेगी, जहां दस हजार से पंद्रह हजार बिहू कलाकार 14 अप्रैल को प्रदर्शन करेंगे। हम असम के बिहू को वैश्विक स्तर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें