मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार छात्रों के हित के लिए निरंतर काम कर रही है। छात्र बिना किसी अभाव के अपनी पढ़ाई जारी रखें, इसके लिए हम छात्र-हितैषी कदम उठाएगी। हम छात्रों को बेहतर भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने टॉपरों को स्कूटर का वितरण किया। सभी टॉपर कक्षा 12वीं के छात्र हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने 35 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन प्रदान किया। सीएम का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि छात्र-छात्राएं इससे प्रेरित होंगे और भविष्य में कुछ बेहतर करने के लिए आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने का ध्येय
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सरमा ने महान साहित्यकार और भाषाविद् डॉ. बनिकांता काकाती की स्मृति में स्थापित पुरस्कार के तहत 60 प्रतिशत से 75 प्रतिशत अंक लाने वाले 35,770 विद्यार्थियों को स्कूटर का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय है कि हम शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाएं। युवाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार की अहम प्रतिबद्धताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अच्छे शैक्षणिक प्रदर्शन के कारण स्कूटर दिया जाने का फैसला दूसरे विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा। इससे वे भविष्य में कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे।
छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार छात्रों के हित के लिए निरंतर काम कर रही है। छात्र बिना किसी अभाव के अपनी पढ़ाई जारी रखें, इसके लिए हम छात्र-हितैषी कदम उठाएगी। हम छात्रों को बेहतर भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार मानव संसाधन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ही हमने 2017 में योजना की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
अब जानें, योजना से जुड़े कुछ अन्य जानकारियां
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूटर प्राप्त करने वाले 35,770 विद्यार्थियों में 30,203 लड़कियां हैं तो वहीं 5,567 लड़के हैं। सभी विद्यार्थी राज्य शिक्षा बोर्ड के छात्र हैं। कार्यक्रम असम उच्चर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित किया गया था। योजना की कुल खर्च राशि 259.54 करोड़ रुपये है।