फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: काजीरंगा में ट्रक ने गैंडे को मारी टक्कर, सीएम सरमा ने वीडियाे साझा कर कहा-चालक पर की गई कार्रवाई

Mon, 10 Oct 2022 09:52 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर

सार

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है। वन्यजीव क्षेत्र में किसी को नियमों के उल्लघंन करने की अनुमति नहीं है।
 
विज्ञापन
असम सीएम सरमा ने गैंडे को टक्कर मारते हुए का वीडियो साझा किया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के नेशनल हाईवे-37 का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेजगति से आ रहे ट्रक से एक गैंडा टकराता है। गैंडा उठने का प्रयास करता है लेकिन वह फिर से गिर पड़ता है। उसके पैर में चोट आ गई। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है। वन्यजीव क्षेत्र में किसी को नियमों के उल्लघंन करने की अनुमति नहीं है। साथ ही आगे से इस तरह की घटना नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन


दरअसल, बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं के विस्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की मौत चिंता का विषय बन रहा है। असम के मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ट्रक चालक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सरकार गैंडे की गति से ज्यादा वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि गैंडे हमारे खास दोस्त हैं, हम उनके क्षेत्र में नियमों के उल्लघंन की अनुमति नहीं देंगे। हल्दीबाड़ी की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गैंडा बाल-बाल बच गया। वाहन को रोका गया और जुर्माना लगाया गया। काजीरंगा में जानवरों को बचाने के लिए सरकार 32 किलोमीटर के विशेष एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें