फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'जो वंदे मातरम नहीं गा सकता, वह भारतीय नहीं हो सकता...', दिल्ली में विस्फोट पर बोले असम सीएम हिमंत सरमा

Wed, 12 Nov 2025 03:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दिल्ली में विस्फोट का जिक्र करते हुए कहा कि जो 'वंदे मातरम' नहीं गा सकता, वह सच्चा भारतीय नहीं हो सकता और पढ़ा-लिखा होना अच्छे कर्मों की गारंटी नहीं है। उधर, दिल्ली धमाके से जुड़ी भड़काऊ ऑनलाइन सामग्री फैलाने के आरोप में असम पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एक्स/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि महिलाओं की दी गई दस हजार की राशि बेकार है। लेकिन जब वे लुंगी-धोती बांटते हैं, क्या वह पैसों की बर्बादी नहीं है?  गुवाहाटी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि क्या महिलाओं को दस हजार रुपये देना गलत है? वे तो हर पांच साल में केवल एक बार लुंगी, धोती और मच्छरदानी देते हैं। हमने जब महिलाओं को बुलाया, तो यह नहीं पूछा कि किसने कांग्रेस को वोट दिया था। हमारा उद्देश्य है कि असम की हर महिला 'लखपति दीदी' बने।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 2027 में बुलेट ट्रेन दौड़ाने की तैयारी, शिलान्यास के बाद पहली बार PM मोदी करेंगे ऑन-ग्राउंड विजिट

'जो वंदे मातरम नहीं गा सकता, वह भारतीय नहीं'
दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके पर मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, हमें सिखाया गया था कि अगर लोग शिक्षित होंगे, तो उग्रवाद खत्म हो जाएगा। लेकिन अब देखिए, शिक्षा उन्हें और खतरनाक बना रही है। डॉक्टर बनने के बाद भी कुछ लोग और अधिक खतरनाक हो जाते हैं। जो 'वंदे मातरम' नहीं गा सकता, वह भारतीय नहीं हो सकता। जो भारतीय नहीं, वह कभी भारत माता को अपनी मां नहीं मान सकता। इसलिए हमें हमेशा सतर्क रहना होगा। अगर किसी की नीयत खराब है, तो शिक्षित होकर भी वह बम बना सकता है। पढ़ा-लिखा होना अच्छे कर्मों की गारंटी नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुजरात के भरूच में हादसा, दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत; करीब 20 कर्मी जख्मी
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, गिरफ्तार किए गए से एक डॉक्टर 'लव जिहाद' में शामिल था। कॉलेज के समय वह हिंदू महिलाओं को फंसाकर मुस्लिम पुरुषों से शादी करवाता और धर्म परिवर्तन कराता था। इसलिए हमें हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए। जैसे ही हम ढीले पड़ते हैं, घटनाएं हो जाती हैं। हमें पहलगाम और दिल्ली से सबक लेना होगा। 

ऑनलाइन भड़काऊ सामग्री फैलाने के मामले में पांच गिरफ्तार
वहीं, दिल्ली में विस्फोट को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ ऑनलाइन कंटेंट फैलाने के आरोप असम पुलिस ने मतिउर रहमान (दर्रांग), हसन अली मंडल (गोलपारा), अब्दुल लतीफ (चिरांग), वजहुल कमाल (कामरूप) और नूर अमीन अहमद (बोंगईगांव) को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें