फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: भुवनेश्वर पहुंचे असम के सीएम ने 26/11 हमले पर जताया दुख, साधा कांग्रेस पर निशाना, कही ये बात

Sun, 26 Nov 2023 11:52 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ओडिशा के भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
CM Himanta Biswa Sarma - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 26/11 के हमले को याद करते हुए दुख जताया और कहा कि यह बेहद दुख की बात है कि देश उन्हें करारा जवाब न दे सका। सीएम ने श्रीजगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद यह बात कही और कांग्रेस पर निशाना साधा।

विज्ञापन


अगर उस समय मनमोहन सिंह की जगह नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री होते तो  कहा कि मोदी ने हमलावरों को करारा जवाब दिया होता, वह बोले, ‘यह वाकई दु:खद है कि हम उचित जवाब नहीं दे सके।’

गौरतलब है कि पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादी 26 नवंबर, 2008 को समुद्री मार्ग से आए और मुंबई में अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 166 लोगों की जान चली गई, जिनमें से 18 सुरक्षाकर्मी भी थे। वहीं इस हमले में कई अन्य घायल भी हुए थे।
विज्ञापन


तेलंगाना चुनाव पर कही ये बात


बता दें कि सीएम के भुवनेश्वर के पहुंचते ही उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे यहां आने और जगन्नाथ मंदिर में पूजा करने का अवसर मिला। कार्तिक मास के आखिरी पांच दिनों के दौरान जगन्नाथ मंदिर में आना बहुत महत्व रखता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें