फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमंत बिस्व बोले: गरीबी कम करने के लिए परिवार नियोजन नीति अपनाए अल्पसंख्यक समुदाय

Fri, 11 Jun 2021 05:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, गुवाहाटी

सार

  • मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि सरकार सभी गरीबों की संरक्षक है लेकिन उसे जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे से निपटने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक समुदाय से गरीबी कम करने को जनसंख्या नियंत्रण के लिए उचित परिवार नियोजन नीति अपनाने की अपील की।

विज्ञापन


अपनी सरकार के 30 दिन पूरे होने पर उन्होंने कहा कि समुदाय में गरीबी कम करने में मदद के लिए सभी पक्षकारों को आगे आना चाहिए और सरकार का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सभी गरीबों की संरक्षक है लेकिन उसे जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे से निपटने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के सहयोग की जरूरत है।

जनसंख्या वृद्धि की मुख्य वजह गरीबी, निरक्षरता और उचित परिवार नियोजन की कमी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को शिक्षित करने का काम करेगी ताकि इस समस्या से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार मंदिर, सत्रों और वन भूमि का अतिक्रमण नहीं करने दे सकती। उन्होंने कहा कि समुदाय के सदस्यों ने भी सरकार को आश्वस्त किया है कि वे इन भूमि का अतिक्रमण नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें