फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border Dispute: असम सीएम और मेघालय के मुख्यमंत्री ने की बैठक, सीमा विवादों सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

Thu, 14 Sep 2023 06:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग

सार

असम-मेघालय सीमा विवाद को लेकर गुरुवार सुबह बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद असम सीएम सरमा ने कहा कि हमने क्षेत्रीय समितियों द्वारा जारी कार्यों पर चर्चा की। इसमें काफी विकास हुआ है।
विज्ञापन
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा (बाएं) और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्वी राज्य असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद लंबे समय से जारी है। सीमा विवाद को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने बैठक की। इस दौरान सीमाओं के विवाद के अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन


जल्द ही औपचारिक बैठक का होगा आयोजन
असम-मेघालय सीमा विवाद को लेकर गुरुवार सुबह बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद असम सीएम सरमा ने कहा कि हमने क्षेत्रीय समितियों द्वारा जारी कार्यों पर चर्चा की। इसमें काफी विकास हुआ है। हमने बैठक में विश्वास-निर्माण उपायों के बारे में चर्चा की। हालांकि, आज की चर्चा अनौपचारिक थी। लेकिन अब जल्द ही औपचारिक बैठक आयोजित की जाएगी। मैं दोनों पक्षों के लोगों से शांति-सद्भाव बनाए रखने का आह्वान करता हूं। लोगों को मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि विवाद सुलझाने के लिए हम हैं।  

शांति स्थापति हो यह करेंगे सुनिश्चित

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद मेघालय सीएम संगमा ने कहा कि हमने सीमा मुद्दे पर चर्चा की। बैठक हमें निष्कर्ष तक पहुंचने में मदद करती हैं। उम्मीद है कि जल्द इसका समाधान होगा। समय-समय पर बैठकें की जाएंगी। मामले में आज सकारात्मक चर्चा हुई। हमें सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र में शांति स्थापति रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें