फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से टकराई कार, दो की मौत

Mon, 09 May 2022 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्थानीय लोगों ने क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक लगाने में रेलवे अधिकारियों की कथित उदासीनता के खिलाफ रेल की पटरियों को बाधित कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह से मार्ग पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में धेमाजी जिले में मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को एक कार के ट्रेन से टकराने के बाद दो कार सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तिनसुकिया इंटरसिटी-एक्सप्रेस ने जिले के समराजन पानीटोला इलाके में कार को टक्कर मार दी, जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसने डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक लगाने में रेलवे अधिकारियों की कथित उदासीनता के खिलाफ रेल की पटरियों को बाधित कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह से मार्ग पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें