मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि राज्य मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार से पूरे असम से अशांत क्षेत्र अधिनियम और सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफस्पा) को हटाने की सिफारिश की है। सीएमओ की ओर से कहा गया, असम मंत्रिमंडल ने सिफारिश की है कि इस दिसंबर में कोकराझार में विधानसभा की बैठक बुलाई जाए।