फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम और मेघालय में बनी बात: जोराबात में गाड़ियों की आवाजाही फिर से बहाल, लंबे समय के लिए सुलझेगा विवाद?

Sat, 22 Aug 2026 10:53 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, गुवाहाटी।

सार

असम और मेघालय के बीच बातचीत की शुरुआत से कैब ऑपरेटरों की नाकेबंदी तो हट गई है, लेकिन क्या एसआईटी जांच और मुआवजे का वादा चालकों को स्थायी सुरक्षा की गारंटी दे पाएगा?
 
विज्ञापन
असम मेघालय विवाद - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के कैब ऑपरेटरों ने शनिवार को मेघालय के नंबर वाले वाहनों के खिलाफ अपनी नाकेबंदी फिलहाल निलंबित कर दी है। दोनों राज्यों के बीच मंत्री स्तर की बैठक में सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद यह फैसला लिया गया। असम के सीमा सुरक्षा मंत्री अतुल बोरा और मेघालय के उप मुख्यमंत्री एस धर के बीच गुवाहाटी में यह अहम बैठक हुई।
विज्ञापन


हिंसा से भड़का था विवाद
विवाद की शुरुआत 19 अगस्त को शिलांग में हुई थी। वहां खासी स्टूडेंट्स यूनियन की बाइक रैली के दौरान असम के वाहनों पर हमले किए गए। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा में असम की गाड़ियों समेत कम से कम 31 वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे और 16 लोग घायल हुए थे। इसके विरोध में असम के व्यावसायिक वाहन चालकों ने जोराबात और खानापारा में मेघालय जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी थी।

मुआवजे और जांच का भरोसा
कैब ऑपरेटरों ने जोराबात में मंत्री अतुल बोरा से मुलाकात के बाद बताया कि मेघालय सरकार ने 19 अगस्त की हिंसा की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। साथ ही मेघालय सरकार हमारे ड्राइवरों और वाहनों को हुए नुकसान का मुआवजा भी देगी। प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को आगे बढ़ाने के लिए रविवार को असम सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड परीक्षा विवाद: पुलिस-छात्र झड़प मामले में तीन एफआईआर दर्ज, 14 नामजद समेत 200 से अधिक अज्ञात

फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि मेघालय में फंसे असम के 246 लोगों में से 131 लोग शनिवार रात 8.30 बजे तक सुरक्षित वापस लौट आए हैं। बाकी बचे लोगों को भी जल्द से जल्द गुवाहाटी वापस लाने के लिए दोनों राज्यों की सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने दोनों राज्यों के बीच बनी सहमति का स्वागत किया है।
विज्ञापन


स्थायी समाधान की मांग
प्रदर्शनकारी चालकों ने मंत्री के सामने नाराजगी भी जताई कि बैठक से पहले उनसे बात नहीं की गई। चालकों ने याद दिलाया कि एक साल पहले भी मुख्य सचिव ने लिखित में सुरक्षा का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसी घटनाएं फिर हुईं। मंत्री अतुल बोरा ने चालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्होंने चालकों की मांगों को मेघालय के सामने मजबूती से रखा है और असम के वाहनों पर हमलों की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें