फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम में बीएसएफ ने की एक करोड़ की ड्रग्स जब्त, एक गिरफ्तार

Tue, 25 Oct 2022 08:06 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

Assam: बीएसएफ की खुफिया शाखा ने 7वीं बटालियन के जवानों के साथ मिलकर करीमगंज के मेदले इलाके से एक कार से 20,000 गोलियां बरामद की। बरामद गोलियों की बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है...
विज्ञापन
bsf - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने करीमगंज के मेदले में छापा मारकर वाहन सहित 1.03 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है। इस संबंध में एक ड्रग्स तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान उत्तर करीमगंज के इकबाल हुसैन के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर बीएसएफ की खुफिया शाखा ने 7वीं बटालियन के जवानों के साथ मिलकर करीमगंज के मेदले इलाके से एक कार से 20,000 गोलियां बरामद की। बरामद गोलियों की बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। बीएसएफ ने गिरफ्तार ड्राइवर इकबाल को कार और ड्रग्स के साथ करीमगंज सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें